ईदुल अमीन
डेस्क: महिला ममता का रूप होती है। मगर कलयुग में कुछ महिलाए ऐसी भी दिखाई दें जायेगी जिनकी हरकतों को जान कर इंसानियत भी शर्मिंदगी से खुद के आँखों के पानी में डूब जाए। ऐसा ही एक मामला मेरठ का सामने आया है जहा मोहल्ले में एक कुतिया ने 5 पिल्लो को जन्म दिया। पिल्लो की आवाज़ से देवरानी और जेठानी को इतनी दिक्कत हुई कि उन्होंने ज़ुल्म की इन्तहा पार करते हुवे उन सबको जिंदा जला कर मार डाला। मामले में पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज कर लिया है।
अंशुमाली ने बताया कि कॉलोनी में एक फीमेल डॉग ने 5 पिल्लों को जन्म दिया था। 5 नवंबर को पिल्लों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि जब कॉलोनी के लोगों ने इस घटना का विरोध किया तो महिलाएं सभी को उल्टा-सीधा कहने लगीं। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर आकर वापस चली गई। अशुंमाली ने आगे कहा कि उसके बाद पिल्लों को जमीन में दफना दिया गया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि दोनों आरोपी महिलाएं पिल्लों की आवाज से परेशान थीं और इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया।
घटना की जानकारी देते हुए मेरठ के एएसपी आयुष विक्रम ने कहा कि मामले में नामजद FIR दर्ज की गई है। दोनों महिलाओं के खिलाफ BNS की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कुत्ते के बच्चों को जमीन से निकालकर उनका पोस्टमार्टम किया गया है। इसके बाद उन्हें फिर से दफना दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…