आफताब फारुकी
डेस्क: संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा है कि उन्हें संभल जाने से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘अफ़सोस है और हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि हमें ऐसे रोका जाएगा, क्योंकि तीन दिन पहले जब हमारा प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था जिसमें मैं भी शामिल था, तब यूपी डीजीपी की तरफ़ से कहा गया था कि अभी तीन दिन के लिए रोक लगा रहे हैं, इसलिए तीन दिन बाद जाएं। हमें माहौल ख़राब होने की आशंका है।’
नेताओं के जाने से माहौल ख़राब होने के सवाल पर जिया उर रहमान ने कहा, ‘अगर नेताओं के जाने से माहौल ख़राब होता तो सर्वे के पहले दिन जो 19 तारीख़ को हुआ था, उस दिन मैं खुद वहां मौजूद था, अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे उस दिन माहौल क्यों ख़राब नहीं हुआ। जुमे के दिन 22 तारीख़ को हम लोग ख़ुद मौजूद थे तब माहौल क्यों ख़राब नहीं हुआ। माहौल ख़राब तब हुआ जब हम लोग वहां मौजूद नहीं थे।’
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, जिया उर रहमान बर्क को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही रोक दिया गया, जब वो दिल्ली से संभल जा रहे थे। शनिवार सुबह संभल डीएम ने एक आदेश जारी कर 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा है कि संभल के डीएम ने उन्हें फोन कर संभल नहीं आने को कहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…