तारिक खान
डेस्क: इंसान अपने बच्चो को दुनिया की सभी खुशियाँ तालीम दिलवा रहा है। बच्चो की हर ख्वाहिश पूरी कर रहा है। मगर इन सबके बीच बच्चो को सही तरबियत की कमी दिखाई देती है। कई ऐसी घटनाये सामने आती रहती है जिसको जान कर अचम्भा होता है कि आखिर इतनी कम उम्र में ऐसी घटनाओं को कैसे ये बच्चे अंजाम दे बैठते है और इनकी तरबियत में कहा पर कमी रह गई है।
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित युवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिस्वाल, ने आरोप लगाया है कि बीटीएम लेआउट की सड़कों पर चलते समय उनके साथ छेड़छाड़ की गई। नेहा उस वक्त अपने काम से घर लौट रही थीं, और सड़क पर वीडियो ब्लॉग रिकॉर्ड कर रही थीं, जब अचानक एक लड़का साइकिल पर उनके पास आकर बदतमीज़ी करने लगा। गनीमत ये रही कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में 6 नवंबर को @karnatakaportf नाम के एक X (पहले ट्विटर) अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया।
पोस्ट किये गए वीडियो के साथ लिखा गया कि इंस्टाग्राम यूज़र @nehabiswal120 जब व्लॉग बना रही थीं, तब उनके साथ ये शर्मनाक घटना हुई। नेहा ने अपने फॉलोअर्स को एक वीडियो के जरिए ये बात बताई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें बेहद डरा दिया और ऐसा डर उन्हें पहले कभी महसूस नहीं हुआ था। नेहा ने बताया कि वो सड़क पर चलते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी एक लड़का, जो साइकिल चला रहा था, अचानक यू-टर्न लेकर उनकी तरफ आने लगा। नेहा ने कहा, ‘पहले उसने मुझे तंग किया, कैमरे पर मेरी नकल उतारी और फिर मेरे साथ बदतमीज़ी करने लगा।’
नेहा की बात यहीं खत्म नहीं होती, उन्होंने बताया कि उस लड़के ने भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को बुलाया गया और तब ये चौंकाने वाला सच सामने आया कि वो लड़का महज 10 साल का है। आसपास के लोग नेहा से उसे माफ करने की गुज़ारिश करने लगे, ये कहकर कि वह बच्चा है। हालांकि, नेहा ने जब घटना का वीडियो दिखाया, तो लोगों को यकीन हुआ कि उस लड़के ने क्या किया। बहुत से लोग नेहा से कह रहे थे कि लड़का छोटा है, उसे छोड़ दो, लेकिन नेहा नहीं मानीं। उन्होंने उस लड़के को मारा भी। कुछ लोगों ने नेहा का समर्थन किया और उस लड़के को पीटा भी, लेकिन सच कहें तो इस सबके बावजूद नेहा को वहां सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…