तारिक आज़मी
डेस्क: लालच इंसान को हैवान बना देती है। लालच अगर संपत्ति की हो तो बाप का दुश्मन उसका बेटा बन जाता है ये भी देखने को इस कलयुग में मिला है। मगर दुश्मनी इस हद तक हो जाए कि बाप को जेल भेजने की साजिश बेटा रच दे, ये हैरान करने वाला ही मामला होता है। ऐसा ही एक मामला गाज़ियाबाद के मुरादनगर का सामने आया है जिसमे एक बेटे ने साजिशन अपने पिता को फ़साने के लिए खुद को गोली मार लिया। मामले में जब पुलिस ने खुलासा किया तो सच जान कर लोगो ने दांतों तले ऊँगली दबा लिया।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य मिले। स्थानीय लोगों से बातचीत और घटनास्थल पर पाए गए सबूतों से यह स्पष्ट हुआ कि शुभम का अपने पिता के साथ संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वह लंबे समय से अपने ससुराल में रह रहा था और इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर पुलिस को एक गमछा मिला, जिसे शुभम ने अपने बाएं हाथ पर लपेटकर खुद को गोली मारी थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि शुभम ने अपने पिता को फंसाने के इरादे से खुद को गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस ने शुभम को तुरंत स्थानीय सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शुभम के खिलाफ अवैध हथियार रखने और उसका उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…