निलोफर बानो
डेस्क: आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल दंगाग्रस्त संभल के दौरे पर जाने वाला था। जिसके बाद आज यह दौरा समाजवादियो का निरस्त हो गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व खुद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद कर रहे थे। दौरा निरस्त होने के बाद कई तरह की अटकले लगाया जाने लगा। जिसके बाद एक पत्रकार वार्ता में माता प्रसाद ने दौरा निरस्त होने के कारण बताये।
उन्होंने कहा ‘मैंने उनसे कहा कि इस घटना में हमारे यहां के लोग फ़र्ज़ी फंसाए जा रहे हैं, आपने हमारे सांसद पर भी मुकदमा दर्ज किया है जो घटनास्थल पर भी मौजूद नहीं थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि निष्पक्ष जांच होगी और आप तीन दिन वहां न जाएं। डीजीपी के आग्रह पर हम घटनास्थल पर नहीं गए।’ संभल ज़िले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को मस्जिद में दोबारा सर्वे करने एक टीम पहुँची जिसके बाद शहर में हिंसा भड़क गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…