शफी उस्मानी
डेस्क: एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास 5 सिंगल बैरल, 12 डबल बैरल बंदूकें और 700 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर एके-47 भी सप्लाई है। जांच में पता चला है कि हथियार तस्कर के पिता राकेश सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वह ग्रेटर नोएडा से करीब 127 किलोमीटर दूर मथुरा में तैनात हैं। एसटीएफ की टीम अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।
हथियारों की तस्करी में पकड़े गए इंस्पेक्टर के बेटे रोहन ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। उसने इंस्पेक्टर की तैयारी भी की, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इसके बाद अब वह ठेकेदारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात हथियार तस्कर अनिल बालियान से हुई और पैसे कमाने के लालच में वह हथियारों की तस्करी में शामिल हो गया। रोहन ग्राहकों की तलाश कर अपना नेटवर्क तैयार करता था। डील फाइनल होने के बाद ये लोग जरूरतमंदों को हथियार सप्लाई करते थे।
एसटीएफ की पूछताछ में रोहन ने बताया कि वह इन हथियारों को पंजाब से लाकर यूपी, दिल्ली और बिहार में सप्लाई करता था। वह यह काम काफी समय से कर रहा था। आरोपियों से बरामद सभी हथियार पंजाब के एक गन हाउस से खरीदे गए थे। गन हाउस मालिक फर्जी रसीद जारी करके ये बंदूकें देता था। गिरोह के सदस्यों का गठजोड़ कई राज्यों में फैला हुआ है।
सटीएफ एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहन ने बताया कि ये लोग मराठा गन हाउस, अटारी रोड खासा, जिला अमृतसर पंजाब से 40 से 50 हजार रुपये प्रति बंदूक और 100 रुपये प्रति कारतूस (315 बोर) के हिसाब से हथियार और कारतूस लाते थे। फिर इन बंदूकों को 80 हजार से 1 लाख और कारतूसों को 200 से 250 रुपये में बेचते थे। राठा गन हाउस का मालिक किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से फर्जी रसीद जारी करके इन्हें ये हथियार और कारतूस देता है। अनिल बालियान उन फर्जी रसीदों को अपने पास रखता है।
अनिल बालियान पुराना हथियार तस्कर है, जिसके पास से शामली जिले की पुलिस ने पहले भी एके-47 राइफल बरामद की थी। इससे पहले भी आरोपी और उसके साथी अनिल बालियान मेरठ के शारिक और रिजवान गिरोह से 30 बोर की पिस्टल एक लाख रुपये में खरीदते थे। इन आरोपियों ने ये पिस्टल दीपक भूरा निवासी रमाला थाना रमाला बागपत, विपिन निवासी वाजिदपुर थाना बड़ौत और पिंटू दाढ़ी निवासी बिनौली बागपत को डेढ़ लाख रुपये में बेची हैं। ये लोग ये हथियार और कारतूस किसी को देने के लिए यहां आए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…