ईदुल अमीन
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ने वाले संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो जजों की बेंच ने यह फैसला दिया है। 1976 में इंदीरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने आपातकाल के दौरान यह संशोधन पारित किया था।
कोर्ट ने कहा समाजवाद शब्द ‘सरकार की आर्थिक नीतियों को बाधित नहीं करता है’, यह भारत के कल्याणकारी देश होने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोर्ट ने आदेश में कहा संशोधन के 44 साल बाद इसे चुनौती देने का हमें कोई कारण और औचित्य नज़र नहीं आ रहा है। कोर्ट ने कहा इन शब्दों को लोगों की स्वीकृति मिली है और देश के लोग इन्हें समझते हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी, एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय और बलराम सिंह की ओर से यह याचिका दाखिल की गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…