निसार शाहीन शाह
जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने अनुच्छेद 370 की बहाली वाले प्रस्ताव को पास किए जाने का विरोध किया। इस दौरान हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही को रोकना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के मुताबिक़, गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्यों ने पास हुए प्रस्ताव का विरोध शुरू कर दिया।
आने लगी राजनैतिक प्रतिक्रियाये
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार चौधरी ने मीडिया के सामने एक बयान में कहा, ‘हम लोग भारत माता को मज़बूत करना चाहते हैं और ये लोग (बीजेपी) हैं जो ना भारत माता के हैं, ना देश के और ना किसी और के हैं। ये कवल अपने हित की बात सोचते हैं।’ राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम बेरोज़गारी, अस्पताल, शिक्षा, पर्यटन और उद्योग की बात करते हैं। ये केवल अपनी कुर्सी चलाने की बात करते हैं। जो फ़ारूक़ अब्दुल्लाह, नेशनल कॉन्फ़्रेंस, उमर अब्दुल्लाह कह रहे हैं वो उनके हक़ की बात है।’
सदन में अनुच्छेद 370 के समर्थन वाले पोस्टर दिखाने पर इंजीनियर रशीद के भाई और उनकी पार्टी आवामी इत्तेहाद के विधायक ख़ुर्शीद अहमद शेख़ ने कहा, ‘ये बिलकुल क़ानूनी है। कल भी भाजपा के लोग स्पीकर साहब की कुर्सी पर कब्ज़ा करना चाहते थे। हमने लोकतांत्रिक तरीके से जब सदन के शेड्यूल का एलान किया गया था तभी यह बता दिया था कि हम 370 और 35ए के सिलसिले में एक प्रस्ताव लाना चाहते हैं। लेकिन हमें यह कह कर मना कर दिया गया कि इस वक़्त सदन की केवल एक छोटी कार्यवाही होगी।’
उन्होंने कहा कि ‘इसके बाद जब हमने बात करने की कोशिश की तो भी हमें मना कर दिया गया। तो हमारे पास क्या तरीका बचता था। बीजेपी के लोग टेबलों के ऊपर खड़े हो सकते हैं तो क्या हम एक बैनर नहीं दिखा सकते। इस बैनर में वही है जो कश्मीरियों के दिलों में है।’ बीजेपी नेता कवींद्र गुप्ता ने कहा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस और कश्मीर की पार्टियां राज्य का माहौल ख़राब कर रही हैं। स्पीकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उससे भी माहौल ख़राब हो रहा है। स्पीकर ने ध्वनिमत से 370 के प्रस्ताव को पास कर दिया। इससे भी स्थितियां बिगड़ी हैं। आज भी बीजेपी के विधायकों को मार्शलों ने ज़बरदस्ती सदन से बाहर निकाला है। इससे साफ है कि सरकार खुद चाहती है कि माहौल बिगड़े।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…