आफताब फारुकी
डेस्क: सोमवार सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मार्चुला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कुमाऊं के कमीश्नर दीपक रावत के मुताबिक़, इस हादसे में अभी तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। बस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। यह बस रामनगर जा रही थी जो सल्ट के पास कोपि नाम की जगह पर गिरी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है। सीएम धामी ने बचाव और राहत कार्य तेज़ी से चलाने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ़ के साथ ही एनडीआरएफ़ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
पुष्कर सिंह धामी ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का दुखद समाचार मिला है। ज़िला प्रशासन को तेज़ी के साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरफ़ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार करने के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा रही हैं। ज़रूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी दिए हैं।’
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। साथ ही मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ‘उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…