फारुख हुसैन
डेस्क: आज दिल्ली संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया। घटना की जानकारी पर आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल आग बुझाया, मगर तब तक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस चूका था। घायल शख्स को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पुलिस ने जारी बयान में कहा है कि ‘स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। जहां तक हमें पता चला है, यह मामला बागपत में व्यक्तिगत दुश्मनी से संबंधित है। आगे की जांच जारी है।’ बता दें कि संसद का विंटर सेशन पिछले हफ्ते बहस और राजनीतिक मतभेदों के बीच संपन्न हुआ था। इस सेशन में एक साथ चुनाव कराने के दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए। हालांकि, बीआर आंबेडकर के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर कार्यवाही प्रभावित हुई।
विंटर सेशन के दौरान लोकसभा की प्रोडक्टिविटी लगभग 58 प्रतिशत बताई गई, जो पिछले सेशन की तुलना में काफी कम है। राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 40.03 प्रतिशत रही, जिसमें सदन ने केवल 43 घंटे से अधिक समय तक प्रभावी ढंग से काम किया। अपने समापन भाषण में धनखड़ ने पार्टियों से राजनीतिक मतभेदों को दूर करने और संसदीय विमर्श की गरिमा को बहाल करने का आग्रह किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कम प्रोडक्टिविटी के लिए विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध को जिम्मेदार ठहराया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…