Categories: International

लाल सागर के ऊपर अमेरिकी लड़ाकू विमान अपनी ही ‘फ्रेंडली फायर’ में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, अमेरिका ने किया हुती के ठिकानों पर हमला

फारुख हुसैन

डेस्क: अमेरिका का एक लड़ाकू विमान लाल सागर के ऊपर दुर्घटना का शिकार हुआ है। अमेरिकी सेना के मुताबिक़, लड़ाकू विमान अपनी ही गोली का शिकार हो गया। जिसे कि “फ़्रेंडली फ़ायर” कहा जाता है।हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद यह घटना हुई।

इन हमलों के ज़रिए अमेरिका ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से कमांड सुविधाएं दी जाती हैं और मिसाइलें रखी हैं। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक़ अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान एफ़/ए-18 हॉर्नेट में सवार दोनों क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए हैं।

इसके अलावा अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों के कई ड्रोन्स और एक एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल को भी मार गिराया। अमेरिका ने यह हमला इसराइल पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद किया है। हूती विद्रोहियों ने शनिवार को इसराइल के तेल अवीव पर एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिसमें दर्जनभर से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। हूती एक ईरान समर्थित विद्रोही समूह है, जिसका यमन के उत्तर-पश्चिम इलाक़े पर नियंत्रण है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts