इदुल अमीन
डेस्क: आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी सरकार ने पिछली जगन मोहन सरकार में गठित स्टेट वक्फ बोर्ड को भंग कर दिया है। शनिवार, 30 नवंबर को जारी किए गए एक सरकारी आदेश में राज्य वक्फ बोर्ड को भंग करने की सूचना दी गई। इस समय आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी के गठबंधन की सरकार है।
हालांकि, इसके खिलाफ कई रिट याचिकाएं दायर की गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक मुतवल्ली के तौर पर एस खाजा की पात्रता के खिलाफ कई शिकायतें की गई थीं। दायर की गई रिट याचिकाओं के तहत आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने नवंबर, 2023 में स्टेट वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के चुनाव पर रोक लगा दी थी।
अब चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने पिछली सरकार के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जारी किए गए जीओ-47 को वापस लेते हुए जीओ-75 जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आंध्र प्रदेश स्टेट वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से बोर्ड के लंबे समय से काम न करने की बात सरकार के ध्यान में लाई गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…