फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में सर्दियों का मौसम लगातार जारी है। ऐसे में जिले के विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व में हर साल की तरह इस साल भी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी परिंदे दुधवा पहुंच चुके हैं, और एक बार फिर दुधवा प्रवासी परिदों से गुलजार होना शुरू हो गया है और परिदों की कलरव से दुधवा टाइगर रिजर्व में चार चांद लग गए हैं। जिसकी जानकारी मिलते ही सैलानियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और एक बार फिर देश विदेश से सैलानी प्रवासी परिदों के दीदार करने और उनकी मनमोहक कलरव सुनने के लिये दुधवा में आने शुरू हो गये हैं।
रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का कलरव प्रकृति और परिदें प्रमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है बर्ड वाच के शौकीन और पक्षियों की गतिविधियों का अध्ययन करने वाले लोग भी इन दिनों जलाशयों के इर्द-गिर्द डेरा डाल देते हैं स्थानों से बड़ी संख्या में जलीय पक्षियों के झुंड तराई के जलाशयों में आते हैं जिसमें लखीमपुर खीरी की सेमरई झील, नगरिया झील, मैनहन झील, रमियाबेहड़ झील, महमदाबाद, शारदा नहर का सीपेज वाला क्षेत्र, किशनपुर सेंक्चुरी के झादी ताल, शारदा बैराज, शारदा नहर और विभिन्न तालाबों समेत दर्जनों जलाशयों में प्रवासी परिंदे चार माह के लिए आशियाना बनाते हैं। यहां उन्हें प्राकृतिक आवास और भोजन मिलता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…