फारुख हुसैन
डेस्क: भोपाल के जंगल में एक अजीब घटना इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा है जंगल में मिली एक लावारिस कार, एक जंगल में आयकर विभाग ने एक लावारिस कार को बरामद किया है। जिसके अन्दर 42 करोड़ का सोना और 10 करोड़ रुपया नगद बरामद हुआ है। यह बरामदगी आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुई है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सोने की कीमत 42 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। बरामदगी के बाद आयकर विभाग के ऑफिसर और पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं कि आखिर इतना सोना और कैश कार के अंदर किसने रखा और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था। रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि इनोवा क्रिस्टा कार से बड़ी मात्रा में कैश भोपाल से बाहर भेजा जा रहा है। इसके बाद आईटी विभाग और पुलिस की टीमों ने मिलकर इस कार को खोजना शुरू कर दिया। कार को ढूंढते हुए टीम मेंडोरी के जंगल में पहुंची। कार को लॉक करके खड़ा किया गया था। जिस कारण टीम को शीशा तोड़कर दरवाजा खोलना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि कार के अंदर से 7 बैग मिले थे। इनमें करोड़ों रुपये की नकदी थी। यह कैश लगभग 10 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार पर सरकारी चिह्न भी बना हुआ है। विभाग ने सोना और कैश को अपने कब्जे में ले लिया है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है।
दो दिन से लोकायुक्त और इनकम टैक्स की रेड्स चल रही हैं। इसके तहत भोपाल और इंदौर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के 51 ठिकानों पर भी छापा मारा गया था। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर टैक्स चोरी के साथ ही अन्य गैरकानूनी गतिविधियां में शामिल होने का आरोप है। विभाग इस मामले में जांच कर संबंधित दस्तावेजों और साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…