शफी उस्मानी
डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों पर रविवार को हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, ‘बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बिहार की एनडीए सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व अमानवीय अत्याचार, पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।’
बताते चले कि रविवार को पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। अभ्यर्थी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश कर रहे, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार का सहारा लिया। यह परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी और अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा कराने को लेकर 18 दिसंबर से ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…