आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी मंगलवार को एक बार फिर बैग लेकर संसद पहुँची हैं। प्रियंका गांधी ‘बांग्लादेश’ लिखा बैग लेकर संसद पहुँची। उनके साथ बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के सांसद भी ऐसे ही बैग के साथ संसद पहुँचे। उनके बैग पर लिखा था, ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो।’
इसके एक दिन पहले प्रियंका गांधी सोमवार को ‘फ़लस्तीन’ लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुँची थीं। इस पर काफ़ी सियासी बयानबाज़ी भी हुई थी। बीजेपी ने इस बैग को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था और ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ की राजनीति का आरोप लगाया था। प्रियंका ने हैंडबैग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था, ‘मैं (इस मुद्दे पर) अपनी सोच पहले भी कई बार बता चुकी हूं। कौन ये तय करेगा कि मुझे अब क्या कपड़े पहनने हैं। ये पितृसत्ता है कि आप ये तय करें कि औरत क्या कपड़े पहनेगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…