मो0 कुमेल
डेस्क: हरियाणा और पंजाब की सीमा पर एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान प्रदर्शनकारियों ने आज के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को वापस ले लिया है। हालांकि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने इसकी जानकारी दी है। सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ‘हमने आज का जत्था वापस करने का फ़ैसला किया है। लेकिन आंदोलन चलता रहेगा। एक किसान को पीजीआई भेजा गया है।
इसके बाद किसानों को पीछे हटाने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने किसानों से क़ानून हाथ में ना लेने की अपील भी की। इसके अलावा पुलिस ने किसानों पर फूल भी फेंके। हालांकि जब किसान इसके बाद भी पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने दोबारा से उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में अभी तक चार किसान घायल हुए हैं। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन हरियाणा पुलिस उनको रोक रही है और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं।
शनिवार को ही किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दोबारा से दिल्ली मार्च का एलान किया था। इससे पहले शुक्रवार को भी किसानों ने दिल्ली में प्रवेश के लिए मार्च निकाला था। हालांकि किसानों के घायल होने और सरकार से बातचीत की कोशिश के तहत शनिवार का मार्च स्थगित करने का फ़ैसला किया गया था। शनिवार को सरवन सिंह पंढेर ने कहा था कि केंद्र सरकार की तरफ़ से किसानों के मुद्दों पर बातचीत के लिए कोई भी संदेश नहीं मिला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…