आफताब फारुकी
फतेहपुर: फतेहपुर में स्कूल में पढने वाले दो बच्चो के बीच का झगड़ा कुछ ऐसा बढ़ा कि एक बच्चे ने दुसरे बच्चे के माँ की चाक़ू मार कर हत्या कर दिया। घटना जाफरगंज थाना क्षेत्र के रामदिनवापुर गांव की है। बताया गया कि दोनों बच्चे सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम कराई गई है।
घटना के सम्बन्ध में फ़तेहपुर के एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने मामले की जानकारी दी है। फ़तेहपुर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक़, एडिशनल SP विजय शंकर ने बताया, ‘हमें जानकारी मिली है कि 14 साल के लड़के ने 35 साल की रानी देवी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई है। बाद में पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि नाबालिग आरोपी और मृतक महिला रानी देवी का बेटा, गांव में एक ही जूनियर हाई स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में ही दोनों के बीच गाली-गलौज और कहासुनी हुई थी।’
एडिशनल एसपी विजय शंकर का कहना है कि इसी बात को मृतक महिला के बेटे ने उन्हें बताया था। ऐसे में जब आरोपी लड़का मृतक महिला के घर के सामने से जा रहा था। तभी महिला ने उससे अपने बेटे से हुए झगड़े के बारे में पूछा। इसी बात से उत्तेजित होकर लड़के ने कथित तौर पर महिला पर हमला कर दिया। इससे रानी देवी की मौक़े पर ही मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…