मो0 कुमेल
डेस्क: मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया इलाक़े से एलिफ़ेंटा द्वीप जा रही यात्रियों से भरी फ़ेरी (एक तरह की बड़ी नाव) पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। फ़ेरी के एक स्पीडबोट से टकराने की वजह से ये हादसा हुआ। विधानसभा की कार्यवाही के बाद फडणवीस ने नागपुर में मीडिया को इस घटना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है।
देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे में मरने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक़, फ़ेरी पर 80 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद राहत बचाव दल मौक़े पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड, पुलिस और स्थानीय मछुआरे शामिल हैं।
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘हमें एक बोट के हादसे की ख़बर मिली। जिसके बाद फौरन नौसेना, कोस्ट गार्ड, बंदरगाह और पुलिस की टीम को मदद के लिए रवाना किया गया है। हम पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। सौभाग्य से ज़्यादातर लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…