Ballia

सामन्तवादी सत्ता को PDA पावर से हराना होगा: सांसद रामाशंकर राजभर

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): सलेमपुर लोकसभा के रामाशंकर राजभर नें सोमवार को बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हल्दीरामपुर, बिहरा हरपुर, इन्द्रौली मलकौली, इन्दासो आदि गांवो में जनसभा कर जनता से संपर्क किया। उनकी समस्याओ को सुना व वर्तमान सरकार पर निशाना साधा| जनसभा में बोलते हुए सांसद नें कहा की सरकार सामन्तवादी हो गयी है।

कहा कि इसी सोच के कारण वो हमारे महापुरुषो का अनादर कर रही है| सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,अपराध रोकने में नाकामयाब  है। थाना तहसीलो में  लूट मची हुई है |थानो तहसीलो पर बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं हो पाता है। जनता परेशान है। इस कार्यक्रम  की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी ने किया औऱ संचालन घूरा यादव ग्राम प्रधान नें किया।

इस मौके मौजूद रहे हंसनाथ यादव, जयप्रकाश यादव,रामजीत राजभर, डॉ0 सतीश राजभर, जीतेन्द्र त्यागी, मनोज मौर्या, अबरार अहमद, अजय यादव, उदय शंकर वर्मा, सुरेंद्र पाल, देवानंद गौतम (जिला सचिव), मुन्ना भाई जोन प्रभारी, शम्भू पाण्डेय, संजीव चौहान, राजेश कन्नौजिया ग्राम प्रधान, राम आश्रय राजभर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts