अनिल कुमार
डेस्क: बिहार का शिक्षा विभाग वैज्ञानिको के खोज को आसान कर चूका है। एक तरफ वैज्ञानिक जी जान लगा कर खोज कर रहे है कि कोई फार्मूला ऐसा मिल जाए जिससे बायोलाजिकल आर्डर में बदलाव करके पुरुषो को मातृत्व आनंद दे सके। अब विज्ञानिको को बिहार शिक्षा विभाग से संपर्क करके उस शिक्षक की तलाश करना चाहिए जिसने मातृत्व अवकाश लिया है। बिहार शिक्षा विभाग ने एक पुरुष टीचर को भी मेटरनिटी लीव दिया हुआ है।
इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक, मामला वैशाली जिले के महुआ ब्लॉक के हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। यहां तैनात शिक्षक जीतेंद्र कुमार को 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक की मैटरनिटी लीव दी गई थी। यह जानकारी शिक्षा विभाग के सरकारी पोर्टल ई शिक्षा कोष से सामने आई। इस पोर्टल पर ये जानकारी अपलोड की गई थी कि जीतेंद्र कुमार को मैटरनिटी लीव मिली हुई है। जैसे ही यह जानकारी वायरल हुई। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। और विभाग को आलोचना का सामना करना पड़ा।
इस घटना के बारे में जब शिक्षा विभाग को खबर मिली तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की। स्थानीय प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकारी पोर्टल पर छुट्टी का आवेदन अपलोड करते समय मैटरनिटी लीव की इंट्री हो गई। जो कि पुरुष शिक्षक के लिए गलत थी। यह डाटा इंट्री की गलती थी। और इसे सुधार लिया जाएगा। शिक्षा अधिकारी ने इस गड़बड़ी के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…