मो0 कुमेल
डेस्क: रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी मंदिर के पास अग्नि तीर्थम बीच पर बने एक चेंजिंग रूम में छिपा कैमरा पाया गया है। रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु स्नान के लिए अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर जाते हैं। वहां उनके लिए चेंजिंग रूम की सुविधा दी गई है। लेकिन एक रूम से हिडन कैमरा मिलने के बाद लोगों में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसने 2 लोगों को अरेस्ट किया है।
शिकायत मिलने के बाद रामेश्वर टेंपल पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू की और तलाशी में छिपा हुआ कैमरा पाया। इसके बाद पुलिस ने बूथ के मालिक राजेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में किसी मीरा मोइदीन शख्स के बारे में पता चला। वो तट के पास ही में बनी एक दुकान में काम करता है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगाने में वह भी शामिल था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के बाद कई भक्त अक्सर अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर पवित्र स्नान करते हैं। नहाने के बाद वे गीले कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के लोग ही यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए ये सुविधा देते हैं। इसके लिए फीस देनी होती है। लेकिन अब हिडन कैमरा की बात सामने आने के बाद इस सुविधा पर सवाल उठ गए हैं। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इलाके में ऐसी गतिविधि कहीं और तो नहीं हो रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…