तारिक खान
प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। कुंभ की तैयारियों के बीच एक टावर गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर का पैर कट गया है। हाईटेंशन तार खींचते समय टावर गिर गया। कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायलों की पहचान कासिम पुत्र इदुवा, आमिर पुत्र भोंदू, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, सलीम, छोट्टन और पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख के तौर पर हुई है।
मजदूरों के मुताबिक रिंग रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुरानों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। तार लगाकर नए टावरों को ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर को मशीन के जरिए तार खींचे जा रहे थे। जिसके बाद अचानक टावर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना सराय इनायत के जगबंधन गांव में हुई। हाईटेंशन तार खींचने के दौरान अचानक टावर गिर गया। आनन-आनन में सभी को स्वरुप रानी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीमें पहुंची हैं।
टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हादसा दोपहर को एक बजे हुआ। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि सलीम नाम के मजदूर की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से बात की गई। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल जाकर मजदूरों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्थल से यह इलाका करीब 15 किमी दूरी पर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…