आसिफ रिज़वी
मऊ: मऊ में एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को शादी के प्रस्ताव ठुकराने पर चाक़ू से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला जनपद के मुहमदाबाद गोहाना थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे फाटक का है। पीडिता एमए की छात्रा है और घटना के समय वह परीक्षा देने जा रही थी। स्थानीय नागरिको ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सोमवार की दोपहर दो बजे की पाली में उसकी परीक्षा थी, जिसको लेकर वह घर से निकलकर कॉलेज जा रही थी। वह मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के रेलवे फाटक पश्चिमी के पास पहुंची थी कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के अल्लूपुर गांव निवासी नीलेश ने उसका रास्ता रोककर उससे पहले तो उसका कुशलक्षेम पूछा, उसके बाद उससे शादी करने को बात करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच, युवती के इन्कार से नाराज होकर अपने पास रखा चाकू निकालकर उसके गले, सीने सहित छह जगहों पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन इस बीच युवती के चीख-पुकार सुन सक्रिय लोगों ने पीछाकर उसे पकड़ कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सुपर्द कर दिया। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि मामला प्रेम-प्रंसग का है, पकड़ा युवक ने बताया कि उसका और उसकी युवती के बीच करीब पांच साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व तक सब सही था, इस बीच शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया।
बताया कि वह कई दिनों से युवती से बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। बताया कि बात करने के लिए वह सोमवार को युवती से मिलने पहुंचा था। उसने पहले उसका हालचाल पूछा फिर शादी की बात कही, युवती के इंकार करने पर उसने हमला कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी निलेश को हिरासत में लेकर पुलिस जाँच कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि पुरे मामले में सच्चाई क्या है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…