आदिल अहमद
डेस्क: हरियाणा के नूंह में मुस्लिम समुदाय की साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम बच्ची के साथ इस तरफ से हैवानियत किया गया कि उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए और रेप के बाद क़त्ल कर दिया गया। शनिवार देर रात उसका शव पहाड़ पर खून से लथपथ हालत में मिला। बच्ची के हाथ पैर टूटे हुए थे।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक साढ़े तीन साल की बच्ची गायब हुई जिसे घंटों खोजा गया। जिसके बाद पहाड़ पर बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी साढ़े 3 साल की बच्ची शनिवार को घर के आंगन में खेल रही थी। शाम करीब 4 बजे गांव का ही युवक हरीश चन्द्र उर्फ़ चुर्री उनकी बेटी को लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजन उसको तलाश करने लगे।
गुमशुदगी के सम्बन्ध में गांव की मस्जिदों से ऐलान भी कराएं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि परिजनों ने बच्ची को काफी तलाश किया। करीब 7 घंटे बाद रात करीब 11 बजे पहाड़ पर बच्ची का शव मिला। शव खून से पूरा सना हुआ था। पहाड़ पर खून के निशान भी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। फिर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता ने बताया कि परिवार के लोग जब बच्ची को तलाश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी भी उनके साथ बच्ची को ढूंढ रहा था। जब काफी देर बाद बच्ची का शव पहाड़ के ऊपर झाड़ियों में मिला तो पता चला कि देर शाम गांव के हरिश्चंद्र के पास बच्ची खेल रही थी। जिसे गांव के कुछ बच्चों ने आरोपी के साथ देखा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…