आदिल अहमद
डेस्क: फ़लस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि ग़ज़ा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच बातचीत 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी भी प्रमुख मुद्दों पर बातचीत नहीं बन पाई है, जिन पर काम करना बाक़ी है।
अधिकारी ने कहा कि इसराइल इस इलाके़ में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के हल होने के बाद कुछ ही दिनों में युद्धविराम पर सहमति बन सकती है, जो कि तीन चरणों में लागू होगी। युद्ध विराम के पहले चरण के तहत हर एक महिला सैनिक की रिहाई पर 20 फ़लस्तीनी क़ैदियों की अदला-बदली की जाएगी।
इसराइली बंधकों को चरणबद्ध तरीके़ से रिहा किया जाएगा, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि हमास को अभी भी कुछ लापता बंधकों का पता लगाना है। ग़ज़ा में अभी भी 96 इसराइली बंधक हैं। इसराइल का अनुमान है कि इनमें से 62 लोग ज़िंदा हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…