अनिल कुमार
पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार शाम को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का घेराव करने की कोशिश में बीपीएससी परीक्षार्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं। छात्र नेता खुशबू पाठक ने मीडिया से बात करते हुवे बताया, ‘दो छात्रों और एक टीचर को हम लोग इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए हैं। पुलिस ने बीपीएससी की महिला परीक्षार्थियों तक को नहीं छोड़ा। अस्पताल में जिस लड़की का इलाज चल रहा है पुरुष पुलिस ने उसके पेट पर मारा था।’
इस लाठीचार्ज के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘बीपीएससी छात्रों के साथ सरकार आतंकियों और अपराधियों जैसा क्रूर व्यवहार कर रही है।’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा, ‘सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज करके उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है जबकि सरकार को बातचीत करनी चाहिए।’ बता दें कि बीते 18 दिसंबर से बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बीपीएससी के परीक्षार्थी पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं।
परीक्षार्थियों ने इससे पहले 6 दिसंबर को भी अपनी मांगों को लेकर बीपीएससी का घेराव किया था। तब भी बिहार पुलिस ने परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज किया था। बीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के दौरान सिर्फ़ बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ी को स्वीकार किया है। इस केन्द्र के 12 हज़ार परीक्षार्थियों के लिए दोबारा 4 जनवरी को परीक्षा होगी। जबकि छात्रों की मांग है कि बीपीएससी की परीक्षा दोबारा से बिहार के सभी 912 केन्द्रों में करवाई जाए। धरने पर बैठे छात्रों को विपक्ष का समर्थन मिल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…