आदिल अहमद
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर भारत सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजघाट पर किया जाएगा।
सन्देश में उन्होंने कहा कि ‘एक अर्थशास्त्री के रूप मे उन्होंने अलग अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दीं। एक चुनौतीपूर्ण समय में रिज़र्व बैंक के गवर्नर के रूप में भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’
राज्यसभा सांसद रहते हुए संसद में उनके व्हील चेयर पर आने को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सांसद के रूप में डॉ0 साहब की निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है। सत्र के समय अहम मौकों पर वो व्हील चेयर पर बैठकर आते थे। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों की शिक्षा लेने और सरकार के अनेक शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी वो अपनी सामान्य पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी भी नहीं भूले।’
उन्होंने कहा कि ‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने हमेशा हर दल के व्यक्ति से सहज रिश्ता रखा, सबके लिए उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब उनसे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अनेक विषयों पर खुले मन से चर्चा होती थी। आज इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं डॉ। मनमोहन सिंह जी को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…