तारिक खान
डेस्क: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से चिट्ठी लिखे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्रलाय ने कहा है कि स्मारक स्थल का आवंटन किया जाएगा। लेकिन मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बाद पंजाब के कांग्रेस चीफ़ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान आया है।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘यह कोई मुद्दा नहीं है। पीएम मोदी की सरकार को पहले ही इसके बारे में सोचना चाहिए था। पूरा देश चाहता है कि उनका अंतिम संस्कार वहीं होना चाहिए जहां स्मारक बनाया जाएगा। यह केवल कांग्रेस, पंजाब या सिख समुदाय की ही मांग नहीं है, यह पूरी दुनिया के भारतीयों की मांग है।’
इससे पहले कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कांग्रेस अध्यक्ष की चिट्ठी का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘हमारे देश के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भारत सरकार उनके वैश्विक क़द, उत्कृष्ट उपलब्धियों के रिकॉर्ड और दशकों तक राष्ट्र की उल्लेखनीय सेवा के अनुरूप उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए कोई स्थान क्यों नहीं ढूंढ सकी। यह कुछ और नहीं, भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान है।’
गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। डॉ। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जा चुका है जहां से अंतिम यात्रा निकलेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…