National

राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ का दावा ‘राज्य सभा सांसद अभिषेक मनु सिंधवी की सीट के नीचे से मिली नोटों की गड्डी’, अभिषेक मनु ने कहा ‘अजीब वाक्या, मामले की जाँच होनी चाहिए’

मो0 कुमेल

डेस्क: राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिली है। शुक्रवार को राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद चेंबर की नियमित सुरक्षा जांच की गई जिसमें सुरक्षा अधिकारियों को सीट नंबर 222 से नोटों की एक गड्डी मिली।’

उन्होंने कहा कि ‘वर्तमान में ये सीट अभिषेक मनु सिंघवी के पास है, जो साल 2024 से साल 2026 तक के कार्यकाल के लिए तेलंगाना से निर्वाचित हुए हैं। ये मामला मेरी जानकारी में लाया गया और मैंने प्रोटोकॉल के मुताबिक़ इसे आवश्यक समझा कि इस मामले में क़ानून के तहत जांच सुनिश्चित की जाए। जो अभी चल रही है।’ इस मामले पर राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने “हैरानी” जताई है और बहुत “अजीब वाक़या” क़रार दिया है।

पत्रकारों से बातचीत का उन्होंने एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं राज्यसभा में दोपहर को 12:57 मिनट पर पहुंचा और एक बजे सदन स्थगित हो गया। इसके बाद मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में था और वापस चला आया।’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह कल (गुरुवार) सदन में मेरी कुल उपस्थिति तीन से चार मिनट रही होगी। मुझे बहुत अजीब लग रहा है कि ऐसे मुद्दे पर राजनीति की जा रही है।’

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘इस बात की जांच होनी चाहिए कि कैसे कोई व्यक्ति किसी की सीट के नीचे कुछ भी रख सकता है। ‘ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि संसद सदस्य की सीट को लॉक किया जा सके और उसकी चाबी सदस्य अपने साथ ले जा सके, जिससे कोई भी किसी दूसरे की सीट के नीचे कुछ रख कर आरोप प्रत्यारोप न लगा सकें।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts