ईदुल अमीन
डेस्क: विधानसभा चुनाव होने में अभी दो वर्ष का समय है, लेकिन सपा ने इसके लिए संगठन को अभी से तैयार करने की मुहिम शुरू कर दी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने नेताओं को निर्देश दिए हैं कि अगर टिकट चाहते हैं तो अभी से तैयारियों में जुटना होगा। पार्टी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा ताकि सक्रियता के आधार पर टिकट वितरण हो सके।
जो भी टिकट के दावेदार हैं, उनसे कहा गया है कि वे क्षेत्र में आम मतदाताओं के सुख-दुख में शामिल हों। प्रदेश सपा मुख्यालय से उनकी सक्रियता का लगातार मूल्यांकन होगा। इस मूल्यांकन के आधार पर ही तय होगा कि उनका नाम विधानसभावार तैयार होने वाले दावेदारों के पैनल में रखा जाए या नहीं।
बताते चले कि सपा ने विधानसभावार चल रहे पीडीए चर्चा कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। अब यह कार्यक्रम 27 जनवरी से प्रारम्भ होगा। यहां बता दें कि सपा ने 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक पीडीए चर्चा कार्यक्रम चलाने का एलान किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…