Categories: UP

संभल हिंसा में मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी देगी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

मो0 कुमेल

डेस्क: सपा डेलीगेशन के संभल जाने के प्रोग्राम को भी फिलहाल के लिए रद्द किया गया है। समाजवादी पार्टी ने जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा में मृतक 4 लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थित सहायता देगी। वहीं, सपा ने यूपी सरकार से भी इन मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

सपा की तरफ़ से इन मौतों को BJP सरकार और प्रशासन की नाकामी बताई गई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने X पर पोस्ट किया। इसमें लिखा, ‘संभल में हुई हिंसा BJP सरकार और प्रशासन की नाकामी थी। इस नाकामी से हिंसा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को सपा 5- 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे।’

बताते चले कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे करने एडवोकेट कमिश्नर  की टीम पहुंची थी। इसी दौरान हिंसा हुई थी। सर्वे टीम पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद मस्जिद से कुछ मीटर दूर चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने दावा किया कि गोलियां उनके द्वारा नहीं चलाई गईं। वही दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों और विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर गोलियां चलाया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts