आदिल अहमद
डेस्क: समाजवादी पार्टी के विधायकों और सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को संभल का दौरा कर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाक़ात की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें पाँच-पाँच लाख रुपए के चेक सौंपे।
पीड़ितों के परिजनों से मिलने के बाद संभल से समाजवादी पार्टी सांसद ज़िया उर रहमान बर्क ने कहा, ‘जिस प्रकार की घटना यहां अंजाम दी गई, उससे सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश और देश शर्मसार है। संभल पहले भी अति संवेदनशील जगह रही है और यहां पहले ज़रूर हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच झगड़े थे लेकिन अब यह भी हकीक़त है कि 29 साल से यहां हिंदू-मुसलमान के बीच कोई फसाद नहीं हुआ था।’
उन्होंने कहा, ‘लोग सुकून से रह रहे हैं और इस सुकून को आग लगाई गई है और ये भी सच है कि हमारे पांच लोगों की जान गई है।’ बर्क ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘अफसोस की बात है कि हमारे लोगों की ही हत्या हुई और केवल हमारे लोगों पर ही मुक़दमे दर्ज किए गए। यह कैसा इंसाफ़ है। लेकिन हम संविधान को मानते हैं और न्यायालय पर हमारा पूरा भरोसा कायम है कि हमें इंसाफ़ मिलेगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी आवाज़ संसद और विधानसभा में उठाई, उसी का ख़ामियाजा है कि मेरे, मेरे वालिद और हमारे विधायक के बेटे के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया और यह दिखाता है कि पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी या करतूत को छिपाना चाहता है।’ संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा हुई थी और प्रशासन की ओर से कहा गया था कि चार लोगों की मौत हुई थी। पिछले एक महीने से संभल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ने मस्जिद के सामने खाली पड़ी ज़मीन पर एक पुलिस चौकी बनानी शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…