ईदुल अमीन
डेस्क: मज़बूरी का नाम शुक्रिया जैसे आपने शब्द सुने होंगे, मगर मज़बूरी का नाम टूटी डोली अगर कोई कहे तो आपको भी थोडा अटपटा लगेगा। मगर ये हकीकत है। आन्ध्र प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे एक गर्भवती महिला को स्थिति गंभीर होने पर परिजन एक टूटी डोली में लेकर अस्पताल गए। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स के द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाये आ रही है।
सोशल मीडिया पर मिले इनपुट्स के मुताबिक महिला को पेट में बहुत ज़्यादा दर्द हो रहा था, इसलिए उसे गांव की ओर जाने वाली खराब सड़क से नहीं ले जाया जा सकता था। लेकिन महिला को अस्पताल भी लेकर जाना जरूरी था। इसलिए गांववालों ने एक डोली बनाई जिसे दो लोगों ने उठाया। महिला को उसमें बैठाया और नाला पार किया। हालांकि ये तरीका भी कम जोखिम भरा नहीं था। एक महिला को ले जाने के लिए छह लोगों को बहते पानी में उतरना पड़ा। अगर उस दौरान कोई हादसा हो जाता तो उन लोगों की जान को खतरा हो सकता था।
इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि महिला डोली में बैठी है। उसे दो पुरुषों ने उठाया हुआ है। महिला की बगल में उसके साथ एक आदमी चल रहा है। उसने महिला को पकड़ा हुआ है। वीडियो आगे बढ़ने पर पता चलता है कि सभी ने मिलकर एक नदी/नाला भी पार किया। पानी में महिला की डोली को ऊपर उठाया। पानी घुटनों से ऊपर था। लगभग सभी लोग पानी में भीग गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…