मो0 कुमेल
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर यादव की ओर से वीएचपी के कार्यक्रम में दिए गए बयान पर जानकारी मांगी है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट से पूरे मामले पर जानकारी देने को कहा है। बताते चले कि जस्टिस शेखर ने विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुवे कुछ बयान दिए थे जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो रहा है।
जस्टिस शेखर कुमार यादव इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज हैं। वह रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौक़े पर उन्होंने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर कहा, ‘हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा।’
जस्टिस शेखर यादव का कहना था कि एक से ज़्यादा पत्नी रखने, तीन तलाक़ और हलाला के लिए कोई बहाना नहीं है और अब ये प्रथाएं नहीं चलेंगी। हालाँकि मीडिया से बातचीत में जस्टिस शेखर यादव ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर चलाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…