अनिल कुमार
पटना: मधेपुरा में सड़क पर चाचा के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखी गई युवती से चार लड़कों ने जमकर छेड़खानी की थी। उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के दुसरे दिन युवती की मौत ने कई बड़े सवाल पैदा कर डाले है। यह मामला जब चर्चा में आया तो पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दिया है। पहले वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच सिर्फ एक ही एंगल लेकर चल रही थी कि उसका उसके चाचा के साथ गलत रिश्ता था।
मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के वीडियो वायरल मामले में सोमवार की रात एसपी संदीप सिंह एवं मंगलवार को एफएसएल की टीम ने गहन पड़ताल की। सोमवार की रात एसपी ने उसके गांव पहुंचकर दो घंटे तक घटना की बारीकी से जांच की। मृत युवती के उस चाचा को गिरफ्तार किया गया, जिसके साथ वह कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखी गई थी। जिसके बाद एएसपी प्रवेंद्र भारती और एफएसएल टीम ने लड़की के घर पहुंचकर परिजनों से बात की। उसके बाद सभी कपड़े, कागजात और रूम, पंखा, चापाकल आदि की जांच की गई।
पुलिस ने उसके चाचा को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जिन चारों ने चाचा-भतीजी को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देखा था- वह पकड़ से दूर हैं। वीडियो वायरल होने के अगले दिन युवती की मौत को भी पुलिस संदेहास्पद तरीके देख रही थी, लेकिन अपने स्तर से कुछ नहीं कर रही थी। 25 जनवरी को वायरल हुए वीडियो और 26 जनवरी को संदेहास्पद मौत के बाद भी 27 जनवरी को दोपहर तक संदेहास्पद मौत को लेकर कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। अब पुलिस ने सही तरीके से पूछताछ शुरू की तो परिजन मौत का अलग-अलग कारण बता रहे।
लड़की की मां कभी कहती है आंगन में गिरने से मौत हो गई तो कभी चापाकल के पास गिरने की बात कह रही है। दादा का कहना है कि दरवाजे पर गिरने से मौत हुई है। अंदाज पर हार्ट अटैक तो कभी चोट से मौत की बात तक कही जा रही है। छोटी बहन ने आंगन के चापाकल पर गिरने से मौत की बात कही। ऐसे में फॉरेंसिक टीम ने हर ऐसी जगह का सैंपल लेकर जांच की है। मिट्टी को भी खोदकर कुछ सामान निकाले गए।। युवती के अब्बा विदेश में रहते हैं, बाकी सभी परिजनों से पुलिस ने पूछताछ के बाद लड़की का मोबाइल जब्त कर लिया है। अब संभव है कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार और शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत से जुड़ी प्राथमिकी दर्ज की जाए।
बताते चले कि 25 जनवरी को सड़क पर छेड़खानी की घटना हुई और 26 जनवरी को लड़की की मौत हो गई। मामले को दबाने के लिए 26 और 27 जनवरी को गुपचुप तरीके से अलग-अलग जगह पंचायत भी हुई थी। गांव की कुछ महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि चाचा और भतीजी के बीच बहुत पूर्व से संबंध चल रहा था, हालांकि परिजन इस बात को इनकार कर रहे। इसके बावजूद पुलिस ने लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है, लेकिन वह उन चारों में से कोई है या नहीं- पुलिस नहीं बता रही।
एफएसएल के टीम ने आगे कब्रिस्तान से डेड बाडी निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही है। कब्रिस्तान पर तीन चौकीदारों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शंकरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती के चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहे अन्य लड़कों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…