मो0 कुमेल
डेस्क: नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उनके इशारें पर तीन युवाओं को गाड़ी से टक्कर मारी गई। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को मामले में शिकायत भेज दी है और लड़के भी पुलिस में शिकायत करेंगे।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की कार पर बीजेपी के लोगों ने पत्थर फेंके हैं। वहीं, वर्मा ने केजरीवाल पर अपने वाहन से तीन लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगाया। प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘जो व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) 11 साल तक दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा है, उन्हें केवल 1 लाख नौ हज़ार वोट की विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेन करना पड़ रहा है।’
उन्होंने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल को जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे वो बौखला हो गए हैं। अपनी पार्टी का नाम आम आदमी रखने से आप आदमी नहीं होते। जब आपसे सड़कों पर नौजवान रोज़गार की बात कर रहे हैं तो आपने अपनी गाड़ी उन पर चढ़ा दी।’ केजरीवाल ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री पर कातिलाना हमला करने की कोशिश की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…