आफताब फारुकी
डेस्क: असम के दीमा हसाओ ज़िले की एक खदान में फंसे मज़दूरों को तलाशने के लिए लगातार चल रहे अभियान के बीच शनिवार सुबह खदान के अंदर एक और मज़दूर का शव बरामद हुआ है। अभी भी बताया जा रहा है कि खदान के अन्दर 7 अन्य मजदूर फंसे हुवे है। उनकी तलाश में रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
वही असम सरकार के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि शनिवार को खदान से बरामद शव की पहचान 27 साल के लीजेन मगर के रूप में की गई है। यह शव सेना और एनडीआरएफ़ के एक संयुक्त अभियान के दौरान सुबह क़रीब साढ़े 7 बजे खदान के अंदर से बरामद किया गया। बीते सोमवार की सुबह दीमा हसाओ ज़िले के 3 किलो नामक जगह में मौजूद एक कोयला खदान में पानी भरने से कई मज़दूर अंदर फंस गए थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खदान में फंसे मज़दूरों की एक सूची जारी की थी जिसमें 9 मज़दूरों के नाम बताए गए थे। इससे पहले बचाव दल ने एक नेपाली श्रमिक का शव बरामद किया था, जो 6 जनवरी को कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने के बाद फंसे मज़दूरों में से एक था। अब एक और शव बरामद हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…