रेयाज़ अहमद
गाजीपुर: शुक्रवार को प्रयागराज कुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअपवैनको एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी है, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए हैं। हादसा उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के नंदगंज थाने के पास कुसमी कला इलाके में हुआ है।
दुर्घटना में सभी घायल बांसगांव गोरखपुर के बताए जा रहे हैं। मृतकों के नाम अभी जानकारी में नहीं आये है। समाचार लिखे जाने तक सभी 13 घायलों का इलाज गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार इनमे कई गंभीर रूप से घायल भी है। दुर्घटना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी गाज़ीपुर आर्यका अखौरी ने बताया है कि ये सभी लोग कुंभ से नहा कर आ रहे थे।
हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदीचक गांव के निवासी थे। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान इस प्रकार है:
घटनास्थल पर जिला अधिकारी आर्यका अखौरी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…