तारिक खान
डेस्क: ग़ज़ा संघर्ष विराम समझौते के तहत पहले चरण में 34 बंधकों को रिहा करने पर हमास सहमत हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी के साथ 34 बंधकों की एक सूची साझा की है। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि इसराइल के साथ संभावित समझौते के तहत पहले चरण में 34 बंधकों को रिहा करने पर वे सहमत हो गए हैं।
हालांकि इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि हमास की ओर से बंधकों की सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे पहले इसराइल ने कहा था कि संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते पर क़तर में फिर से बातचीत शुरू हो गई है। एक बार फिर संघर्ष विराम को लेकर बातचीत शुरू करने का ऐलान ऐसे वक्त किया गया है कि जब इसराइल ने ग़ज़ा पट्टी पर हमले बढ़ा दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…