Others States

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव और शत्रुध्न सिन्हा करेगे आम आदमी पार्टी का प्रचार

फारुख हुसैन

डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के मुताबिक़ अखिलेश यादव किराड़ी और रिठाला में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ 30 जनवरी को रोड शो करेंगे।

उत्तर प्रदेश के कैराना की समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हुसैन समेत समाजवादी पार्टी के कुछ और नेता भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद और फ़िल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली में प्रचार करेंगे। वो नई दिल्ली और जंगपुरा सीट पर प्रचार कर सकते हैं।

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मतदाताओं को देखते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का प्रचार आम आदमी पार्टी को फ़ायदा पहुंचा सकता है। तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts