तारिक खान
प्रयागराज: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ पहुंचकर संन्यास ग्रहण कर लिया है। यहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली और किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाई गई हैं। ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े ने पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी है। इससे वह अखाड़े की साध्वी के रूप में जानी जाएंगी।
ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में स्नान करने के बाद संगम किनारे अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े के संतों ने उनका पट्टाभिषेक किया। किन्नर अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को दीक्षा दी है। चादरपोशी की रस्म अदाकर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई और उनको नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरि दिया गया। ममता अब इसी नाम से जानी जाएंगी। इसके पहले उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें में उन्होंने बताया कि साध्वी बनने के बाद वे संगम, काशी और अयोध्या की यात्रा करेंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…