अनिल कुमार
डेस्क: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने बीच रंजिश पुराने समय से चल रही थी। बीच में दोनों के बीच सम्बन्ध अच्छे हो गये थे। मगर एक बार फिर सम्बन्ध बिगड़े है और एक भवन के ताले को लेकर विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच गोली चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया, ‘मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है। स्थानीय ग्रामीणों ने हमें बताया कि घटना के दौरान 15 राउंड गोलियां चली। लेकिन, हमने जब मौके का मुआयना किया तो हमें केवल तीन राउंड गोलियां चलने के सबूत मिले।’ बताया जाता है कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच कई सालों से अच्छा संबंध नहीं रहा। लेकिन, बीते दो साल से दोनों के बीच अच्छा संबंध बने थे।
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में स्थानीय जन प्रतिनिधि के समर्थक और दो भाई सोनू-मोनू के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि किसके द्वारा गोलीबारी की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…