मो0 कुमेल
जालौन: जालौन का ये जीतेन्द्र न हुआ लगता है शादी का विश्व रिकार्ड बनाने के प्रतियोगिता में जुटा हुआ कोई युवक हो गया है. एक नहीं बल्कि दो-दो पत्नियां होने के बावजूद जीतेन्द्र अब तीसरी शादी करने के लिए एक युवती को लेकर फरार हो गया। इससे परेशान दोनों पत्नियां मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और खुद व बच्चों के कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया। सीओ दोनों को कोतवाली ले गईं और कार्रवाई का भरोसा दिया।
महिलाओं का आरोप है कि 25 जनवरी को उनका पति जितेंद्र एक युवती को ले गया है। जितेंद्र की मां व बहन उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही हैं। मंगलवार को दोनों कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने व बच्चों के कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने रोका। सूचना पर पहुंची सीओ अर्चना सिंह दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आईं और उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…