आफताब फारुकी
डेस्क: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के ऊपर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘अनब्रेकेबल’ की स्क्रीनिंग पुलिस ने रुकवा दी है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आम आदमी पार्टी पर एक फ़िल्म बनी है। इस फ़िल्म की आज पत्रकारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। आज सुबह ही पुलिस ने पहुंचकर इसकी स्क्रीनिंग रुकवा दी।’
उन्होंने कहा, ‘मैंने तो फ़िल्म नहीं देखी, लेकिन मुझे बताया गया कि इसके अंदर पिछले दो साल में जो आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा गया, उसकी पीछे की कहानी है। कई रहस्य से ये फ़िल्म पर्दा हटाती है।’ पुलिस से अनुमति नहीं लेने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘किससे अनुमति लेनी होती है? कहां लिखा हुआ है? इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…