मो0 कुमेल
डेस्क: लखनऊ के नाका इलाके़ में नए साल के पहले ही दिन एक ही परिवार के पाँच लोगों के शव होटल से बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक़ मृतकों में चार सगी बहनें और उनकी माँ हैं। ये सभी आगरा से लखनऊ नया साल का जश्न मनाने आए थे। ये लोग नाका इलाके में एक होटल में ठहरे हुए थे।
पुलिस के मुताबिक़ परिवार की हत्या से पहले पूरे परिवार को नशे में कर दिया गया था। बाद में गला घोंटकर और नस काट कर हत्या को अंजाम दिया गया है। मृतकों में शामिल आलिया जिसकी उम्र नौ साल है। वहीं उसकी बहन 19 साल की अलशिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहीमन के साथ में उनकी मां अस्मा की लाश भी मिली है।
पुलिस के मुतबिक़ लखनऊ आने से पहले ये लोग अजमेर गए थे। रात में ही होटल में रहने के लिए कमरा लिया था। पुलिस अरशद के पिता की तलाश कर रही है। मौके पर फारेंसिक टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस ने सभी शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…