मो0 कुमेल
डेस्क: महाराष्ट्र के भंडारा ज़िले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट के कारण छत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। मलबे से पांच लोगों को बचाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अब भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, तहसीलदार और अन्य जरूरी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह भी बताया गया कि एसडीआरएफ को और मदद के लिए बुलाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मैं दिवंगत लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…