ईदुल अमीन
डेस्क: महाराष्ट्र में एक बड़ी रेल दुर्घटना सिर्फ महज़ एक अफवाह के कारण सामने आई है। यहाँ जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद कई यात्री ट्रेन से कूद गए। उसी वक्त दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेलवे की तरफ से बताया गया है कि हादसे में 8 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने घटना को लेकर बताया, ‘लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की गई थी। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए थे। दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए। 7-8 यात्रियों को चोट लगने की सूचना सामने आई है। सभी को तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे घायलों की मदद कर रही है।’
ये दुर्घटना पचोरा स्टेशन के पास हुई, जहां शाम करीब पांच बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी थी, जिसके बाद ट्रेन रुक गई थी। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…