सबा अंसारी
डेस्क: ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर बालीवुड हीरोइन। जिनका नाम सिर्फ इनके काम से ही नहीं जुड़ा रहा। बल्कि काम से ईतर कई सारे विवादों से भी घिरा रहा। उन्होंने संगम किनारे अपने हाथों से पिंडदान किया। इसके बाद खबर आई कि उन्होंने संन्यास की दीक्षा ले ली है। शाम में होने वाले पट्टाभिषेक कार्यक्रम में ममता कुलकर्णी को चादरपोशी की रस्म अदा करके महामंडलेश्वर की पदवी मिल गई है। अब उनका नया नाम ‘श्री यमाई ममता नंद गिरि’ हो गया है।
जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों ने मोर्चा निकाल दिया। मगर जब विवाद बहुत ज़्यादा बढ़ गया तो ममता को इसके लिए जुर्माना भरना पड़ा। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जाता है कि ममता ने इस फोटोशूट के लिए 15 हज़ार का जुर्माना भरा था। ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जोड़ा गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने से पहले ही उनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हो गया था। इसी के चलते उन्हें एक बहुत फेमस फिल्म से निकाल दिया गया था। मगर फिर उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से फोन करवाया। जिसके बाद ही उनको फिल्म में वापिस लिया गया। हालांकि इन खबरों को लेकर कभी आधिकारिक बयान नहीं आया। ममता ने भी इन खबरों को झूठ और गलत ही बताया। इसलिए दी हम इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं करता।
साल 2016 में ममता कुलकर्णी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से ममता की शादी करने की खबरें खूब चली। फिर केन्या एयरपोर्ट से पुलिस ममता कुलकर्णी और विकी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसी वक्त 2 हज़ार करोड़ के ड्रग रैकेट का खुलासा भी किया। केस हुआ मगर बाद में ममता को इससे रिहा कर दिया गया। इस बीच ममता कई सालों तक लाइमलाइट से नदारद रहीं। भारत छोड़, विदेश में जा बसीं। ना कभी सामने आईं ना कोई बयान दिया। मगर अब ममता पूरी तरह से मीडिया के बीच हैं। इंटरव्यूज़ दे रही हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी तरह के आरोपों और विवादों को गलत बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…