शफी उस्मानी
डेस्क: दिल्ली के बुराड़ी इलाक़े में सोमवार शाम चार मंजिला इमारत गिर गई। इसमें कई मजदूर फंस गए। बचावकार्य जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया, शाम छह बजकर 52 मिनट पर हमें फ़ोन आया कि बुराड़ी के कौशिक एनक्लेव में एक इमारत गिर गई है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘ये घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा जी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।’
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…